Latest Posts

सेवा संकल्प शिविर में 415 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ


अल्मोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड लमगड़ा के प्राथमिक विद्यालय टकोली ढेली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में 516 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 415 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि विभागों से संबंधित 13 शिकायतों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। क्षेत्र पंचायत प्रमुख त्रिलोक रावत की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न प्रमाणपत्रों और विभागीय सेवाओं के लिए 304 आवेदन प्राप्त हुए। लोगों की सुविधा के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था भी की गई। इसके साथ ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। परियोजना निदेशक केएन तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश बिष्ट, उपजिलाधिकारी सौम्या गर्ब्याल, खंड विकास अधिकारी रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.