Latest Posts

पलायन पर वाद-विवाद में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लिट फेस्ट के तत्वावधान में सोमवार को अंतर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन के मुद्दे पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने पलायन के सामाजिक और आर्थिक प्रभावों के साथ इसके समाधान पर तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की निहारिका पंचोली और भाविनी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी की खुशी सलाल और कनिष्का तथा ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की शानवी साह और शुभम जलाल की टीम संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। शारदा पब्लिक स्कूल की शारिका और दिव्यता वर्मा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक एवं लेखक डॉ. रमेश सिंह पाल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. दुर्गापाल, डॉ. हामिद, गिरीश मल्होत्रा, डॉ. नीरज पंत और प्रो. आराधना शुक्ला शामिल रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. मीता उपाध्याय, डॉ. गीता खोलिया और रचित पंत ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर आगामी अल्मोड़ा लिट फेस्ट 2026 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी पाठक ने किया। आयोजन में डॉ. वसुधा पंत, जयमित्र बिष्ट, दीपक जोशी, भूषण पांडे, कांति जोशी और मनोज गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.