Latest Posts

किच्छा में धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती


रुद्रपुर। दरऊ चौक स्थित अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुधवार को जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में अग्रसेन समाज के लोग एकत्र हुए। मुख्य अतिथि विधायक तिलकराज बेहड़ और पालिकाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह समेत अग्र समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक बेहड़ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन त्याग, करुणा, समानता, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के महान आदर्शों का प्रतीक है। यहां ग्यारसी लाल, किशन गोयल, गिरधारी गोयल, प्रकाश चंद्र गोयल, महादेव अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, ओम अग्रवाल, बड़ी दिव्यांशु अग्रवाल, सचिन मित्तल, भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, गुलशन सिंधी, गुड्डू तिवारी, ओम प्रकाश दुआ, नितिन शर्मा रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.