Latest Posts

किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति युवा: मेयर


रुद्रपुर। नालंदा स्कूल में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के विचारों, सपनों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता मेयर विकास शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने युवाओं से संवाद कर विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उनकी सकारात्मक सोच, मेहनत और नेतृत्व क्षमता देश को प्रगति के नए आयामों तक ले जाती है। युवाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए करना चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के विचार सुनना और उन्हें विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन और राष्ट्र की रीढ़ होती है। आज का युवा केवल भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी परिवर्तन का वाहक है। युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहां जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह, स्कूल के डायरेक्टर डॉ. राहुल किशोर, प्रबंधक कमलेश दूबे, प्रधानाचार्य आकाश दूबे, जिला उपाध्यक्ष रचित गंगवार, विवेक दीप सिंह, दीपक, उमेश, अंकित, केशव रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.