रुद्रपुर। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फॉर्म ने जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के नाटक और विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय ने नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रतियोगिता के तहत उपविषय गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन प्रदर्शनी में छात्रा खुशी बिष्ट ने प्रथम और आपदा प्रबंधन उपविषय में छात्रा दीपिका रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नाटक टीम में रिषभ रावल, कार्तिक भट्ट, रोहित सिंह, शानवी खनका, अंशिका जोशी, वर्षा भट्ट, रिया चंद और तनुजा फुलेरा ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की विज्ञान नाटक और प्रदर्शनी टीम राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेंद्र चंद्र भट्ट, डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, मनीष चंद, विक्टर आईवन और डॉ. बलवंत ऐरी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


