Latest Posts

एआई से आपदा प्रबंधन तक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व


अल्मोड़ा। जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव-2026 के तहत आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में आयोजित महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया। बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रद्युम्न और सीनियर वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मयंक बिष्ट प्रथम रहे। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में जूनियर वर्ग के राजकीय विद्यालय मनीआगर के कनन और सीनियर वर्ग के राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के हर्षित बिष्ट ने बाजी मारी। गणितीय प्रतिरूपण एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन में जूनियर के आकाश नेगी और सीनियर के ओम मेहता प्रथम रहे। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में जूनियर की श्रेया मठपाल और सीनियर के भास्कर चंद्र, स्वदेशी कृषि पद्धतियों में जूनियर के प्रियांशु जोशी और सीनियर की आराध्या भट्ट, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में जूनियर की प्रतिष्ठा खुल्बे और सीनियर के अशोक कुमार तथा आपदा प्रबंधन में जूनियर की प्रेरणा और सीनियर के मनीष लोहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में विजडम कान्वेंट पब्लिक स्कूल चौखुटिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने बताया कि विजेता टीम 26 एवं 27 नवंबर को एससीईआरटी उत्तराखंड, देहरादून में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में तीन बार चयनित बाल वैज्ञानिक हर्षित बिष्ट को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में धीरज कुमार, मनोज जोशी सहित अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया। प्रधानाचार्य यूसी पांडे एवं संयोजक प्रधानाचार्या विजया पंत ने विज्ञान महोत्सव को बाल वैज्ञानिकों के लिए सीखने और प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला संदर्भ व्यक्ति विज्ञान डॉ. भुवन पांडे ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.