Latest Posts

एफआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीलेश यादव ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की


देहरादून(। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीलेश यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण तथा वनों के सतत प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में वन और पर्यावरण का विशेष महत्व है। वनों का संरक्षण केवल पर्यावरण की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि जल स्रोतों के संरक्षण, जैव विविधता और स्थानीय आजीविका के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने वन अनुसंधान के क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा देने तथा शोध के निष्कर्षों का लाभ आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.