Latest Posts

श्री गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर स्वास्थ्य शिविर लगाया


रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पुरानी गल्ला मंडी स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक दीप सिंह के सौजन्य से एसबीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन दशमेश खालसा दल के प्रधान एवं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान सरदार गुरनाम सिंह मंड जी ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने क्षेत्रवासियों को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं विभिन्न चिकित्सा जांचों की सुविधाएं प्रदान कीं। विवेक दीप सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देवजी का संपूर्ण जीवन मानवता, सेवा, समानता एवं परोपकार के लिए समर्पित रहा। उनके पावन प्रकाश पर्व पर मानव सेवा के माध्यम से उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है। यहां पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लवी सहगल, अमित पुरोहित, सर्वन सिंह, जगरूप सिंह गोल्डी आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.