Saturday, January 17, 2026

Latest Posts

जयंती पर आयरन लेडी को किया याद


ऋषिकेश। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्व. इंदिरा गांधी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारियां दी। बुधवार को डोईवाला कांग्रेस पार्टी कार्याल्य में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि इंदिरा गांधी के गरीबी हटाओ के नारे से सामाजिक न्याय को मजबूती मिली। उन्होंने 1971 के युद्ध में निर्णायक विजय, बांग्लादेश का निर्माण, हरित क्रांति से खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता, और बैंकों के राष्ट्रीयकरण जैसे साहसिक फैसलों का उल्लेख किया। उन्होंने विज्ञान, तकनीक और इसरो की प्रगति में उनके अभूतपूर्व योगदान को भी रेखांकित किया। देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविन्दर कौर ने इंदिरा गांधी को देश की पहचान, शक्ति और संकल्प का प्रतीक बताया, जिनका नेतृत्व आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि आज की पीढ़ी को इंदिरा जी के साहस, प्रतिबद्धता और कमजोर वर्गों के लिए लड़ने की सामाजिक संवेदना से सीख लेनी चाहिए। डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कांग्रेसजनों से संगठन को मजबूत करने के लिए इंदिरा जी के आदर्शों को मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया। मौके पर गन्ना समिति पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा, और डोईवाला एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.