Saturday, January 17, 2026

Latest Posts

उत्तरकाशी में कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन


उत्तरकाशी। उत्तरकाशी नगर क्षेत्र के हनुमान चौक पर शुक्रवार कांग्रेसियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ तानाशाही नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप सुमन रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के हनुमान चौक में एकत्रित हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री धाम की पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि उपनल कर्मचारियों पर हो रही अन्यायपूर्ण कार्रवाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते जनता त्रस्त है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.