Friday, January 16, 2026

Latest Posts

आईआईटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने अंकित


रुड़की। आईआईटी रुड़की कर्मचारी संघ के गुरुवार रात हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अंकित सैनी ने बाजी मारी। जबकि महासचिव पद पर योगेंद्र वलथरे ने जीत हासिल की। संघ की नई कार्यकारिणी को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। चुनाव अधिकारी प्रो. अजय वासन एवं सहायक चुनाव अधिकारी मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित सैनी ने 285 मत प्राप्त कर 112 मतों के अंतर से विजय हासिल की। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं लगातार तीन बार के अध्यक्ष रहे नवीन कुमार को 173 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर योगेंद्र वलथरे ने 289 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि सचिन कुमार 169 वोट मिले। उपाध्यक्ष (लिपिक) पद पर रोहित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष (तकनीकी) पद पर चंद्र मोहन जोशी तथा उपाध्यक्ष (सी-एमटीएस) पद पर हसनैन विजयी रहे। अतिरिक्त सचिव (लिपिक) पद पर अंकेश कुमार, अतिरिक्त सचिव (तकनीकी) पद पर विकास कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव (सी-एमटीएस) पद पर मनोज कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर देवेश कुमार शर्मा ने सफलता प्राप्त की। नवनियुक्त अध्यक्ष अंकित सैनी ने कहा कि यह जीत कर्मचारियों के विश्वास की जीत है। आने वाले कार्यकाल में पारदर्शिता, निष्पक्षता तथा सभी कर्मचारियों की आवाज को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कर्मचारी हितों की रक्षा और सुचारु संवाद उनकी टीम की पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके बाद शील कुंज कॉलोनी, सोलानी कुंज कॉलोनी और पूरे आईआईटी परिसर में विजय पदयात्रा निकाली गई। जिसमें पूरी टीम ने कर्मचारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। जबकि विजयी पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हित में जो भी काम होगा उसे प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईआईटी के कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उसका समाधान भी कराया जाएगा। इस दौरान सागर गर्ग, हनीस, संजीत, सागर दीक्षित, वकार अहमद, रजनीश सैनी सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.