Friday, January 16, 2026

Latest Posts

सुपरवाइजर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष बनीं गीता शर्मा


रुड़की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर एसोसिएशन की बैठक में गुरुवार को गीता शर्मा को जिलाध्यक्ष और प्रीति भंडारी को जिला मंत्री चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर के एक होटल में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सोहन सिंह रावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मवीर सिंह बतौर चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गीता शर्मा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत की गई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.