Tuesday, February 10, 2026

Latest Posts

आगजनी से प्रभावित छह मजदूरों के आशियाने बनाने में की मदद


रुद्रपुर। जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्या और चंचल कोरंगा ने शनिवार को सेंचुरी पेपर मिल के माध्यम से बीते दिनों गडरिया ग्राम सभा के पीको में आगजनी से प्रभावित छह मजदूरों के आशियाने बनाने के लिए 42 टिन उपलब्ध कराईं। जिला पंचायत सदस्य आर्या ने बताया कि उन्होंने सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं के अधिकारी नरेश चंद्रा को स्थिति से अवगत कराया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने ग्रामीणों को अपनी युवा टीम के सहयोग से अग्नि पीड़ितों को राशन, कपड़े, रजाई, गद्दे एवं दैनिक जरूरत की चीजें बांटीं। शांतिपुरी नंबर 4 के ग्रामीणों ने बच्चों के लिए कॉपी किताब और पेन दिए।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.