Wednesday, February 11, 2026

Latest Posts

खड़ी फसल जोतने का मामला विधानसभा में उठाएंगे कापड़ी


रुद्रपुर। विधायक भुवन कापड़ी ने आरोप लगाया कि दमगड़ा तलवार फार्म में लगभग 100 एकड़ खड़ी फसल पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ट्रैक्टर चला दिए गए। इस गंभीर मामले को वह विधानसभा में उठाएंगे और इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे। कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष कापड़ी ने कहा कि खटीमा की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बीते शनिवार को दमगड़ा तलवार फार्म में बिना नंबर प्लेट के दर्जनों ट्रैक्टर अधिकारियों के सामने जमीन जोतते रहे, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि जब वह डीएम और एसएसपी को फोन कर रहे थे तो उनके फोन तक नहीं उठाए गए। कहा कि तलवार फार्म ने मेलाघाट और झनकइया क्षेत्र को आबाद किया है और हजारों लोगों को रोजगार दिया है। यदि किसी का जमीन को लेकर विवाद है तो बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सकता है, लेकिन दिनदहाड़े जबरन जमीन जोतना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। प्रशासन को पहले धारा 145 के तहत कार्रवाई कर फसल को कब्जे में लेना और नोटिस जारी करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना उनकी विधानसभा क्षेत्र में हुई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। इस मुद्दे को वह विधानसभा में उठाएंगे और उन्हें विश्वास है कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री इसका गंभीरता से संज्ञान लेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस नरेंद्र आर्य, राजकिशोर सक्सेना, नासिर खान, राजू सोनकर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.