Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

नेपाल के बैतड़ी में बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत


पिथौरागढ़। भारत से लगे नेपाल के बैतड़ी में गुरुवार देर शाम बारात की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल हो गए। मृतकों में सभी नेपाल के रहने वाले हैं। दूल्हे के चचेरे भाई समेत अन्य रिश्तेदारों की मौत से विवाह की खुशियों में मातम पसर गया है। झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से करीब 22 किमी दूर नेपाल बैतड़ी के पुरचौड़ी से गुरुवार को रोज एक बारात बझांग गई। विवाह के बाद शाम को दुल्हन लेकर बारात वापस गांव लौटने लगी। साढ़े सात बजे के करीब बडुगांव मोड़ के पास बारात में शामिल बस संख्या 02-001 केएचए 1119 दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस, प्रशासन घटनास्थल पहुंचा। बैतड़ी के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिस में इन्फॉर्मेशन ऑफिसर भानदेव बडू ने बताया कि बस में 18 महिलाओं और 27 पुरुषों समेत कुल 45 लोग सवार थे। बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो ने कोटिला हेल्थ पोस्ट पर दम तोड़ा और पांच की डडेलधुरा हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हुई। बताया कि घायलों को इलाज के लिए कोटिला हेल्थ पोस्ट भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को डडेलधुरा रेफर किया गया है। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाइयों की भी मौत झूलाघाट। बस हादसे में जान गंवाने वाले नरेंद्रराज जोशी और विष्णुदत्त जोशी दूल्हे के चचेरे भाई हैं। जबकि दूल्हे के एक चाचा का पैर टूटा है। ताऊ भी घायल हो गए। दुल्हन के 14 साल के भाई सुशील जोशी को भी हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी है। हादसे में पिता-पुत्र मोहनदेव भट्टा और केशवराज भट्टा की भी मौत हुई।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.