Saturday, March 7, 2026

Latest Posts

थाना नन्दानगर पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, विधि का उल्लंघन करने वाले दो बालकों को लिया संरक्षण में


चमोली। नरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम श्रीकोट कुमजुग ने थाना नन्दानगर पर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों ने दोपहर में उनके घर का दरवाजा तोड़कर आलमारी से गहने और कपड़े चोरी कर लिए हैं। तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर तत्काल मु0अ0सं0 03/2026, धारा-305(क), 331(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपनिरीक्षक मनोज भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर सुरागरसी और पतारसी को सक्रिय किया गया। गहन छानबीन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में दो नाबालिगों की संलिप्तता प्रकाश में आई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार उनके अभिभावकों की उपस्थिति में दोनों नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया जिनसे 01 जोड़ी चांदी की पायल, 02 चांदी के कंगन और चोरी के कपड़े बरामद हुए। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की संगति और उनकी दैनिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। यदि बच्चा अचानक बिना किसी आय के स्रोत के कीमती सामान या नए कपड़े लाता है, तो उससे पूछताछ अवश्य करें। बच्चों को बचपन से ही सही और गलत के बीच का अंतर समझाएं। उन्हें मेहनत और ईमानदारी का महत्व बताएं ताकि वे कम उम्र में अपराध की ओर आकर्षित न हों।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.