रुड़की। कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि शुक्रवार को पुलिसकर्मी मनोज शर्मा व शुभम रात्रि में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें एक संदिग्ध के युवक दिखाई दिया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार बताया है। उन्होंने बताया कि उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।


