Latest Posts

संगठन की ताकत ही पार्टी की असली पहचान:राज्यमंत्री


ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल ने उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष दर्जाधारी विनोद सुयाल के ऋषिकेश आगमन पर स्वागत किया। विनोद सुयाल ने संगठन की मजबूती और युवा शक्ति के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की असली पहचान है। जिसमें कार्यकर्ताओं का योगदान अमूल्य है। गुरुवार को इंद्रमणि बडोनी चौक पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुयाल ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती को प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग जरूरी है। इसके लिये बूथ स्तर तक संगठन का मजबूत करना होगा। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देनी होगी। कार्यक्रम में महामंत्री दीपक बिष्ट,नितिन सक्सेना,मीडिया संयोजक बृजमोहन मनोरी, अविनाश भारद्वाज, सौरभ गर्ग, ओम प्रकाश, राहुल दिवाकर, चंद्रशेखर, संजय ध्यानी ,उदित, राधेश्याम जाटव, राजपाल ठाकुर, निवेदिता सरकार, हिमानी कौशिक, दुर्गेश जिंदल, आलोक द्विवेदी, संजू कुड़ियाल, राजू नरशिंभा, शिवम नरशिंभा, दिनेश सेमवाल, सुमित तिवारी, दिवाकर शर्मा, प्रजापति, रवि सिंह बिष्ट, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, विनायक कुमार, हर्ष पाल, शिवम शाह, अक्षय खैरवाल, अंकित चौहान, अभिषेक रावत, मनमीत, संजीव पाल, शशि मिश्रा, माधुरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.