Latest Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को मृदा संरक्षण और उन्नत खेती की दी जानकारी

–
अल्मोड़ा। विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से हवालबाग विकासखंड के ज्यूड़कफून गांव में किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के लिए कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें 10 पुरुष किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग, मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के प्रति किसानों को जागरूक करना था। डॉ. राजेश कुमार खुल्बे ने मिट्टी के संरक्षण और उर्वरता बनाए रखने के लिए स्थानीय संसाधनों के उपयोग की जानकारी देते हुए जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों की आजीविका मजबूत करने और खेती को लाभदायक बनाने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। डॉ. महेंद्र सिंह भिंडा ने रबी फसलों की उन्नत किस्मों और उनकी खेती की तकनीकों के बारे में बताया। किसानों ने जंगली जानवरों और सफेद गिडार से फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या उठाई, जिस पर विशेषज्ञों ने इससे बचाव के लिए उपयुक्त तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. राजेश कुमार खुल्बे और डॉ. महेंद्र सिंह भिंडा ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.