Latest Posts

जसपुर के अधिवक्ताओं की मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं का धरना


रुद्रपुर। सिविल न्यायालय जसपुर में पीठासीन अधिकारी पर न्यायिक कार्यवाही के दौरान अधिवक्ताओं के साथ कथित अनुचित व्यवहार करने और शिकायत के बाद अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल कार्रवाई करने के आरोपों को लेकर मंगलवार को सितारगंज में अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शक्ति प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जसपुर के अधिवक्ताओं की मांगों का समर्थन किया। धरनास्थल पर अधिवक्ता हरीश दुबे ने कहा कि जसपुर के अधिवक्ताओं की मांगें नहीं मानी गईं तो वे भी अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। अधिवक्ताओं ने प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय को संबोधित ज्ञापन भेजा।यहां बार एसोसिएशन के सचिव प्रकाश पांडे, जावेद अख्तर, टीना, सुचित्रा देवी और रेचल मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.