Latest Posts

गांधी और शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान


देहरादून। गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने शुक्रवार को ओल्ड नेहरू कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर रायपुर विधायक ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सद्भाव के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं। विधायक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत के महान सपूत लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोनों महान विभूतियों ने अपने जीवन और विचारों से देश को प्रेरणा लेने की जरुरत है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.