Latest Posts

नंदा देवी मेले में झूला टूटने से युवक और महिला घायल


अल्मोड़ा। ऐतिहासिक नंदा देवी मेले के समापन के दिन बुधवार देर शाम एडम्स इंटर कॉलेज मैदान में झूला टूटने से एक युवक और महिला घायल हो गए। झूले का एक हिस्सा अचानक टूटने से दोनों ऊंचाई से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला सामान्य रूप से चल रहा था। इसी दौरान एक बैठने वाले डिब्बे में तकनीकी खराबी आने के बाद उसका एक हिस्सा अचानक टूट गया। हादसे में युवक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की जानकारी है, जबकि महिला को हल्की चोट आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित झूले का संचालन बंद कराकर उसे सील कर दिया गया। झूला संचालक से लाइसेंस और फिटनेस प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से झूले की सुरक्षा व्यवस्था एवं तकनीकी स्थिति की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मेले में झूलों की सुरक्षा और फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नंदा देवी मेला 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया गया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.