Latest Posts

गांव तक पहुंच रहा विकास, जरूरत के अनुसार हो रहे कार्य: बृजभूषण गैरोला


ऋषिकेश।विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। भाजपा सरकार में गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने और सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंगलवार को डोईवाला के ग्राम पंचायत हल्द्वाडी में विकास कार्यों को गति देते हुए गोदीशेरा से बटेरना तक करीब डेढ़ किलोमीटर मोटर मार्ग के उन्नतीकरण एवं डामरीकरण कार्य का विधायक बृजभूषण गैरोला ने शिलान्यास किया। कहा कि यह कार्य करीब एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। मार्ग के निर्माण से ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही इस मार्ग के बनने से क्षेत्रवासियों को करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इससे लोगों के समय और संसाधनों की बचत होने के साथ ही क्षेत्र में आवागमन और संपर्क व्यवस्था भी बेहतर होगी। गोदीशेरा से बटेरना तक मार्ग बनने से ग्रामीणों को सुविधा मिलने के साथ ही कई क्षेत्रों की दूरी कम होगी। मौके पर ग्राम प्रधान शीला कठेत, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, लोक निर्माण विभाग सहायक अभियंता एसएस नेगी, संजय सिंधवाल, जिला महामंत्री दीवान सिंह, किसान मोर्चा गढ़वाल मंडल संयोजक अरुण शर्मा, चंद्र प्रकाश तिवारी, महिपाल कृषाली, हिमांशु पंवार, सौरव खत्री, वीर सिंह, विक्रम भंडारी, संदीप भट्ट, बलवंत सिंह, हरि सिंह, महेंद्र पंवार आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.