Latest Posts

भाजपा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान


अल्मोड़ा। भाजपा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों और मामले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को चौघानपाटा में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया और पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी ने आरोप लगाया कि करीब 210 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कांग्रेस के अनुसार हस्ताक्षर अभियान के दौरान एकत्र किए गए हस्ताक्षर और बैनर 20 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में जमा किए जाएंगे। इसके बाद 23 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश स्तर पर रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस नेताओं के अनुसार गणेश गोदियाल, कुमारी शैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता रैली का नेतृत्व करेंगे और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र भोज, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, ताराचंद शाह, दीप सिंह डांगी, वैभव पांडे, निजाम कुरैशी, पूरन सिंह रौतेला, बीके पांडे, गोविंद लाल, सुशील शाह, विकास कुमार, भैरव गोस्वामी, मुकेश कुमार, पंकज कांडपाल, अजीत कार्की, उमेश गुरुरानी, गोविंद सिंह मेहरा, रॉबिन भंडारी, गोपाल भट्ट, विक्रम फर्त्याल, विनोद वैष्णव, गीता मेहरा, दिनेश पिलख्वाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.