Latest Posts

‘सपनों को पंख’ ने मेधावी विद्यार्थियों को दी नई उड़ान, विशिष्ट महिलाओं का सम्मान


अल्मोड़ा। साहित्य अदब ट्रस्ट की संकल्प योजना ‘सपनों को पंख’ का आयोजन मंगलवार को एडम्स सभागार में किया गया। कार्यक्रम में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान किट और प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। समाजसेवा, शिक्षा, बैंकिंग, खेल और कला समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए समाजसेवी मीता उपाध्याय, प्रधानाचार्य ज्योत्सना लाल, मीनू संगीता सिंह, पार्षद वंदना वर्मा, ब्लॉगर प्रीति साह, बैंकर श्वेता उपाध्याय, गायिका पूनम पाठक और खिलाड़ी हीरा कनवाल को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी मोटिवेशन गीत की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम में डॉ. दीपा गुप्ता ने ‘मौन’ विषय पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने मौन के महत्व और आत्मचिंतन के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता भक्तिधाम ट्रस्ट, नौकुचियाताल, नैनीताल के संरक्षक गजेंद्र सिंह बिष्ट ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी और पूर्व निदेशक महादेवी सृजनपीठ, नैनीताल प्रो. देवसिंह पोखरिया समेत अन्य गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों और सम्मानित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में श्रीभक्तिधाम आश्रम नौकुचियाताल से आए अरविंद कुमार, रमेश, अमन सैनी, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, प्रो. आराधना शुक्ला, भूषण पांडेय, दीपक जोशी, दिव्या जोशी और शगुफ्ता अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर मनोज गुप्ता ने अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.