Latest Posts

विश्वेश्वरैया जयंती पर अभियंताओं ने किया रक्तदान


रुद्रपुर। अभियंता शिरोमणि भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस एवं इं. आरके दत्त के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। ऊधम सिंह नगर की काशीपुर, रुद्रपुर और खटीमा शाखाओं के विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि रुद्रपुर के अभियंता कक्ष में एकत्र हुए। इसके बाद जिला ब्लड बैंक, रुद्रपुर में 25 अभियंताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष इं. ज्योति रावत ने की, जबकि संचालन जनपद सचिव इं. हरपाल सिंह ने किया। रक्तदान करने वाले अभियंताओं को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में इंजीनियर्स की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। किसी भी राष्ट्र के विकास की कल्पना अभियंताओं के योगदान के बिना संभव नहीं है।
प्रेरणा के स्रोत: वक्ताओं ने अभियंता एम. विश्वेश्वरैया और इं. आरके दत्त के आदर्शों एवं कार्यशैली से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि अभियंता अपने तकनीकी दायित्वों के साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस दौरान इं. यशपाल सिंह, इं. मनमोहन सिंह ऐरी, इं. योगेश ततराड़ी, इं. विनोद सनवाल, इं. बीसी जोशी, इं. एससी भट्ट, इं. आरएस मेहरा, इं. हरीश बसेड़ा, इं. हरपाल सिंह, इं. गौरव मेहरा, इं. ज्योति रावत, इं. विजय पाल सिंह, इं. रईस अहमद, इं. शलाका पंत, इं. ओमवीर सिंह, इं. हिमांशु पंत, इं. राजेश भट्ट सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.