Latest Posts

लक्ष्य प्राप्ति को नियमितता, अनुशासन एवं परिश्रम जरूरी: डा. गैरोला


ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में गुरुवार को बीएड विभाग की ओर से ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, नियमों, पाठ्यक्रम और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. विकास गैरोला और प्राचार्य डॉ. संतोष डबराल ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. गैरोला ने विद्यार्थियों को नियमितता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. डबराल ने कहा कि भावी शिक्षकों में विषय ज्ञान के साथ तकनीकी दक्षता और सीखने की ललक जरूरी है। कार्यक्रम संचालिका डॉ. गंगोत्री रावत ने संस्थान के नियम-विनियम, अनुशासन और बीएड पाठ्यक्रम की जानकारी दी।बीएड द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं ने स्वागत गीत, गणेश वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नवागंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान विजयकांत, आयुषी थापा, संगीता पांडे, प्रियंका देशवाल और अमित आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.