Latest Posts

सप्तऋषि में डमरू बजाकर किया प्रदर्शन


हरिद्वार। सप्तऋषि तिराहे पर जलभराव और सीवर चौक होने से परेशान स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में डमरू बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जताई। अशोक शर्मा और सन्नी मल्होत्रा ने कहा कि सीवर लाइन डाले जाने के बाद से अधिकारी क्षेत्र की सुध नहीं ले रहे हैं। सड़क पहले से क्षतिग्रस्त है और सीवर चौक होने के कारण दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। यात्री बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण रोजाना हजारों श्रद्धालु आश्रमों, मंदिरों और गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं।
उन्हें सीवर के दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 वर्षों से स्थानीय विधायक क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं। व्यापारियों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। मनोज भाई और करण राणा ने कहा कि जलभराव के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय पार्षद भी समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। जलभराव और गंदगी के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। सुनील शर्मा और अंकुश भाटिया ने कहा कि सीवर का दूषित पानी दुकानों में घुस रहा है। इससे ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच रहे हैं और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई दिनों से सड़क पर सीवर का पानी बह रहा है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। दुकानों का किराया देना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन में पार्षद सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, विकास कुमार, कर्तव्य ममगई, मोहन चंद्र, प्रिंस, अजय आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.