Latest Posts

साढ़े चार साल के संघर्ष के बाद खटीमा को मिली गोशाला : कापड़ी


रुद्रपुर। खटीमा में गोशाला शुरू होने पर विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इसे जनता के लंबे संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि गोशाला की मांग को लेकर साढ़े चार साल तक सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष किया गया। देर से ही सही, जनता के प्रयासों से अब खटीमा को गोशाला मिल गई है। गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता में विधायक कापड़ी ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर छह महीने के भीतर खटीमा में भव्य गोशाला का निर्माण कराकर निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।
हालांकि प्रदेश में उनकी सरकार नहीं बन सकी, लेकिन गोशाला की मांग को लेकर संघर्ष जारी रहा। उन्होंने कहा कि जनता के साथ मिलकर लगातार इस मुद्दे को उठाया गया और अब यह प्रयास सफल हुआ है। विधायक ने कहा कि पूर्व में भी खटीमा में गोशाला बनाई गई थी, लेकिन उसके स्थान को लेकर उन्होंने पहले ही आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि बरसात में गोशाला के बहने और पशुओं के भी बह जाने जैसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए वर्तमान गोशाला की उचित देखरेख और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। पशुओं की सुरक्षा, चारा, पानी और रखरखाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों तथा नगर पालिका क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से निराश्रित पशुओं को गोशाला तक पहुंचाने और इसके बेहतर संचालन में सहयोग की अपील की। इस दौरान गोपाल चंद, नरेश जोशी, राजू, कारन, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.