कोटद्वार। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ पौड़ी पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मोहित प्रताप सिंह निवासी बिजनौर, गौरव कुमार निवासी अफजलगढ़ बिजनौर, स्वास्तिक त्यागी निवासी बागपत, राहुल कुमार निवासी मुजफ्फरनगर, अर्जुन सैनी निवासी गाजियाबाद, सत्येंद्र कुमार निवासी रामपुर नजीबाबाद बिजनौर और हर्ष निवासी शिवपुर कोटद्वार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


