Latest Posts

नशे की खेप के साथ युवक गिरफ्तार, 3.78 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद


अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस की एसओजी टीम ने एक युवक को 12.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 3.78 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान अल्मोड़ा में एचडीएफसी बैंक के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर संख्या 103/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयूर नेगी (28) पुत्र गजेंद्र नेगी, निवासी चंपानौला, थाना एवं जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 और 2018 में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले, वर्ष 2019 में एनडीपीएस एक्ट का एक मामला और वर्ष 2018 में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में एक मामला शामिल है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ के आगे और पीछे के संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि इसके स्रोत और आपूर्ति से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा सके। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला और कांस्टेबल राकेश खेतवाल शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.