Latest Posts

बद्रीपुर में अपना घर के बच्चों से मिले विधायक


देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने शुक्रवार को बद्रीपुर स्थित अपना घर बालिका धाम जाकर वहां के बच्चों से मुलाकात की और बच्चों को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने संस्था के संचालक एवं सहयोगी कर्मियों को उनकी सेवा भाव और समर्पण के लिए सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की देखभाल शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए समर्पित संस्थाओं का सहयोग सभी को करना चाहिए। इस अवसर पर बद्रीपुर के पार्षद वीरेंद्र वालिया, नत्थनपुर के पार्षद मेहरबान सिंह भंडारी, भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष रेखा बिंजोला, मंडल उपाध्यक्ष आशीष कंडारी, डॉ. प्रमोद सिंह रावत, भाजपा नेत्री रेखा चमोली, मोहम्मद इलियास उपस्थित रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.