अल्मोड़ा। जगदम्बा ज्योति सामुदायिक कल्याण समिति, नरसिंहबाड़ी एवं एनएचपीसी फरीदाबाद की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय हवालबाग में जनपद स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम एवं सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रामनयन मोर्या, बाल विकास अधिकारी प्रभात तिवारी, आरसेटी के निदेशक राकेश विश्वकर्मा, मनरेगा विभाग के अभियंता पंकज मेहरा, आत्मा योजना के बीटीएम सोहनवीर सिंह, कृषि विभाग की विकासखंड अधिकारी यूसरा सुहेल तथा सहकारिता विभाग की सहायक विकास अधिकारी दिव्या ओली ने महिला कामगारों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, महिलाओं के अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन एनएचपीसी फरीदाबाद द्वारा किया गया, जबकि आयोजन जगदम्बा ज्योति सामुदायिक कल्याण समिति, गौली दन्या भनोली, अल्मोड़ा की ओर से किया गया। समिति की अध्यक्ष बिमला पांडे और तरन्नुम ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान मटेला संजय बिष्ट, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, मनीष बिष्ट, सुन्दर मटियानी, सुनील सिंह नेगी, विपिन पाठक, कुन्दन कुमार बिष्ट, जगत भट्ट और सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मेहता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर समिति की अध्यक्ष बिमला पांडे ने संस्था की ओर से उपस्थित प्रतिभागियों को निशुल्क पम्फलेट, बुके, स्टेशनरी और हैंडबैग वितरित किए।


