Latest Posts

मेडिकल कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में छात्रों ने किया रक्तदान


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के रक्तकेंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, सहायक स्वास्थ्य व्यवसाय के विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को राज्य रक्त संचरण परिषद और मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र की ओर से उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी. एस. तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी. सी. पुनेरा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल पांडेय, वित्त नियंत्रक अमित त्रिपाठी और रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. आशीष जैन ने युवाओं एवं छात्र-छात्राओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी. सी. पुनेरा ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदाताओं के सहयोग से सितंबर में चिकित्सा विभाग में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित 42 वर्षीय महिला के लिए 30 यूनिट एफएफपी और 16 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए गए। वहीं बाल रोग विभाग में भर्ती सर्पदंश से पीड़ित 11 वर्षीय बालिका के लिए भी आठ यूनिट एफएफपी की समय पर व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं और भावी चिकित्सकों का रक्तदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। शिविर में रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद ही रक्तदान कराया गया। सभी रक्तदाताओं को जलपान और उपहार स्वरूप स्कूल बैग भी दिए गए। शिविर के आयोजन में हेम बहुगुणा, नीलम रावत, निशा धामी, शुभम पोखरियाल, पूजा गैड़ा और पवन टकोला सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.