Latest Posts

पीआरडी जवानों ने साल भर रोजगार और डीए की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन


अल्मोड़ा। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने पीआरडी जवानों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर दर्जा राज्यमंत्री कुन्दन लटवाल को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता लागू करने और वर्षभर 365 दिन का नियमित रोजगार देने की मांग की। संगठन ने कहा कि पीआरडी जवानों को नियमित रोजगार नहीं मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट बना हुआ है। बताया कि 6 अप्रैल 2026 को विभागीय मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों मांगों के प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में रखने का आश्वासन दिया गया था। संगठन के अनुसार प्रस्ताव वर्तमान में शासन स्तर पर विचाराधीन है और इसकी फाइल संख्या 70028 है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेशभर के पीआरडी जवान पुलिस, यातायात, चारधाम यात्रा, चुनाव ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था, चालक और अनुसेवक सहित विभिन्न विभागों एवं निगमों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्षभर रोजगार नहीं मिल रहा है। संगठन ने मुख्यमंत्री की वर्ष 2021-22 में पीआरडी जवानों को न्यूनतम 300 दिन रोजगार देने की घोषणा का भी हवाला दिया। संगठन के अनुसार इस संबंध में फाइल संख्या 670/XXXV-4/021 के तहत आवश्यक पत्राचार हो चुका है, लेकिन चार से पांच वर्ष बाद भी शासनादेश जारी नहीं हुआ। संगठन ने दर्जा राज्यमंत्री से दोनों मांगों पर शासनादेश जारी कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश प्रसाद, विनोद रौतेला, विपिन बिनवाल सहित अन्य पीआरडी जवान मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.