Latest Posts

दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


अल्मोड़ा। सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री सिकंदर पवार के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। लोधिया स्थित बर्फाल स्वीट हाउस से वाहनों के काफिले के साथ उनका स्वागत करते हुए कार्यकर्ता गांधी पार्क चौघानपाटा पहुंचे। यहां महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद चौघानपाटा में आतिशबाजी कर स्वागत किया गया और काफिला मुख्य कार्यक्रम स्थल होटल सुनीता सनसिटी रवाना हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिकंदर पवार को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इससे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। सिकंदर पवार ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन करते हुए वे अपने समाज और पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने वाल्मीकि समाज के लोगों से एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा अनुसूचित समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की। इस दौरान प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और रघुनाथ सिंह चौहान, रवि रौतेला, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, दर्शन रावल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नवीन बिष्ट, रामपाल और सुरेश परदेसी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.