Latest Posts

निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि खीर बांटी , सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद


रुड़की। शरद पूर्णिमा पर सोमवार को नगर निगम सभागार में भारत तिब्बत सहयोग मंच और महाकाल रामेश्वर धाम की ओर से निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधि खीर बांटी गई। कार्यक्रम संयोजक वैद्य टेक वल्लभ ने खीर के आयुर्वेदिक महत्व की जानकारी दी। वक्ताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि संघ के उपनगर कार्यवाह अमरीश रहे। अध्यक्षता चौधरी रामकृष्ण नारसन ने की। आयोजकों ने बताया कि अगला शिविर 24 नवंबर और 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार रोड, नवीन जैन, आशीष पंडित, देवेंद्र कुमार, नवीन आहूजा का सहयोग रहा।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.