Latest Posts

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार


अल्मोड़ा। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को 10.885 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 2.72 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी सीज कर दी है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने रगड़गाड़ तिराहे पर चेकिंग की। इस दौरान पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके18-आर-9020 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 10.885 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद गांजे की कीमत 2,72,125 रुपये बताई गई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अतीक अली (32) पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी ग्राम पैगा, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर और दानिश (32) पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी वार्ड नंबर एक, निजाद फॉर्म, जसपुर खुर्द, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल हेमंत मनराल और कांस्टेबल नीरज पाल व रविंद्र कुमार शामिल रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.