Latest Posts

कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी, बेहड़ और ठुकराल ने किया सम्मानित


रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रुद्रपुर के चार कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इन नियुक्तियों के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ के रुद्रपुर स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चारों पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पवन वर्मा को प्रदेश महासचिव एवं ऊधम सिंह नगर जिले का ओबीसी कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं विक्रमजीत सिंह विर्क को नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस, ओमपाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस और करन चीमा को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी की गतिविधियों को गति देने और संगठनात्मक मजबूती में अपनी भूमिका निभाएंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने भी चारों पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कांग्रेस नेता सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, परवेज कुरैशी, अजय नारायण, चेतन मांगट, गगन दुनेजा, संदीप सिंह, मनराज सिंह, सुखविंदर सिंह, नितिन वर्मा, केरु मंडल, मनप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह चीमा, विकास भल्ला, ओमपाल चौधरी, अतुल कविराज, निर्मल सिंह, गुरदास सिंह, राजेंद्र चौधरी, शिवकुमार मिड्ढा, अमित चीमा आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.