Latest Posts

जिला स्तरीय क्विज और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा


अल्मोड़ा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और जिला स्वीप टीम की ओर से निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में जिला स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर निर्वाचन संबंधी ज्ञान और लोकतांत्रिक जागरूकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया और जिम्मेदार नागरिकता की समझ विकसित करना रहा। क्विज प्रतियोगिता डिजिटल माध्यम से आयोजित की गई, जिसे जिला स्वीप टीम के सदस्य पंकज जोशी ने तैयार किया था। क्विज में अल्मोड़ा विधानसभा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के मनीष लोहानी, सौम्या जोशी और गीतिका पांडे तथा राजकीय इंटर कॉलेज पेटशाल के हर्षित टम्टा शामिल रहे। रानीखेत विधानसभा की टीम द्वितीय और सल्ट विधानसभा की टीम तृतीय स्थान पर रही। रानीखेत की टीम में शिवानी, दिया करायत, यामिनी आर्या और लक्ष्मी देव तथा सल्ट की टीम में विशाल बिष्ट, गौरव सिंह नेगी और मुकुल सत्यवाली शामिल रहे। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ और ‘मतदान का महत्व’ विषय पर विचार प्रस्तुत किए। इसमें कल्पना जलाल, कंचना आर्या, रितिका बठकोटी, मानसी मेर और शिवानी सहित 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों पर निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक मतदाता बनने और परिवार व समाज में भी मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने निर्वाचन साक्षरता क्लब को विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम बताया। जिला समन्वयक स्वीप विनोद कुमार राठौड़ ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची, निष्पक्ष मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया में जनभागीदारी लोकतंत्र की आधारशिला हैं। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में पंकज जोशी, दीप प्रकाश जोशी, डॉ. प्रभाकर जोशी, प्रीति पंत, प्रदीप बिष्ट, मयंक तिवारी और रमेश रावत ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में दीपक पांडे, नीरज जोशी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.