Latest Posts

संविधान दिवस पर गोष्ठी में संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों पर हुआ विचार-विमर्श


अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को गोष्ठी एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया और संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि संविधान में निहित मूल्यों, अधिकारों और दायित्वों के प्रति समावेशी समझ विकसित करते हुए देश को आगे ले जाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की कानूनी व्यवस्था का मूल स्रोत है। इसके आदर्शों एवं मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए भी सजग रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान अभियोजन विभाग की ओर से राज्य सरकार द्वारा पारित विभिन्न कानूनों और उनके महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों के अधिकारों और कानूनी जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। उन्होंने संविधान निर्माताओं के योगदान को भी याद किया। विद्यालयों के शिक्षकों ने संविधान की महत्ता और राष्ट्र निर्माण में संवैधानिक मूल्यों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेवानिवृत्त) विजय मनराल, अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.