Latest Posts

केदारनाथ में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, तीन घंटे ठप रही हेलिकाप्टर सेवा


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें संचालित कर रोजगार कर रहे व्यापारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को हेलीपैड पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों के हेलीपैड पर बैठ जाने से प्रशासन के सामने भी स्थिति को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर मार्ग पर अस्थायी दुकानें लगाकर कारोबार कर रहे व्यापारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि इन दुकानों के माध्यम से स्थानीय लोग लंबे समय से अपनी आजीविका चला रहे हैं। दुकानों को हटाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है और उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।
प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास
शनिवार को प्रशासन की टीम मंदिर मार्ग पर पहुंची और अस्थायी दुकानें संचालित कर रहे व्यापारियों को हटाने का प्रयास किया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए।
व्यापारियों के हेलीपैड पर धरना देने की सूचना से प्रशासनिक अमले में भी हलचल बढ़ गई। प्रशासन की ओर से व्यापारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं व्यापारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और दुकानें हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।
केदारनाथ धाम में यात्रा सीजन के दौरान स्थानीय लोगों की आजीविका और व्यवस्थाओं से जुड़ा यह मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। आने वाले समय में प्रशासन और व्यापारियों के बीच होने वाली वार्ता से ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.