Latest Posts

शिवालिक नगर में सड़कों का लोकार्पण, पुलिया का शुभारंभ


हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुभाषनगर के वार्ड संख्या नौ में बी-5 गली और वार्ड संख्या 11 में ए-11 गली समेत अन्य आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पुलिया और पेयजल से जुड़े विकास कार्य क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार कराए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में विकास कार्यों की जरूरत है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सभासद राधेश्याम कुशवाहा, अनिल राणा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, हरबीर बालियान, अक्षय राणा, जावीर चौहान, संजय यादव, विनोद शर्मा, शिवपूजन, अंकित चौधरी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, अभिषेक शर्मा, नीरज प्रेमी, सुनील त्यागी, अनिल नैयर, पवनदीप, जितेंद्र प्रजापति, प्रवीण चौधरी, अंकुर यादव, परवेश पंवार, राजीव मलिक, बीएन चतुर्वेदी, अतुल त्यागी, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कश्यप, वंश नैयर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.