Latest Posts

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान


हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य में पहली बार आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के तहत जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान और विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री आदेश सैनी रहे। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी तथा महिला आयोग की पूर्व एवं प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान समेत अन्य अतिथि मंचस्थ रहे। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान और राज्यमंत्री आदेश सैनी ने वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन जनपद हरिद्वार के महामंत्री जेपी चाहर, विधिक सलाहकार एडवोकेट विनोद शर्मा, आयुर्वेद एवं उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी, वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के चौधरी चरण सिंह, ई. सत्येंद्र गर्ग और सतीश चंद्र गुप्ता शामिल रहे। प्रशासन की ओर से जेपी चाहर को अंगवस्त्र और सम्मान प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। डॉ. सुनील कुमार जोशी का सम्मान उनके बड़े भाई आरके जोशी तथा विनोद शर्मा का प्रमाणपत्र जीपीडब्ल्यूओ के जिलाध्यक्ष बीपी चौहान ने प्राप्त किया। सम्मान सभा को संबोधित करते हुए जेपी चाहर ने वरिष्ठ नागरिकों से समाज के मार्गदर्शक की भूमिका निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीपी चौहान, संरक्षक वीके गुप्ता, आरके जोशी, मंजू सिंह, रमेश चंद्र पंत, सुखवंश सिंह, रामसरीख, अतर सिंह और वेद प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.