Latest Posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन


अल्मोड़ा। मानदेय में वृद्धि और श्रमिक हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से कम मानदेय और अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की सहायता देने तथा समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को बायोमेट्रिक व्यवस्था से जोड़ने का भी विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे बाल विकास और महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन को उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी और केंद्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक लटवाल ने भी समर्थन दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से मानदेय बढ़ाने और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी कविता जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष चौखुटिया तनुजा बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष द्वाराहाट बबीता बोरा, जिला कोषाध्यक्ष कमला कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष हवालबाग माया जोशी, जिला उपाध्यक्ष हेमंती तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष मनोरमा बनोला, जिला सचिव कमला जोशी के साथ ही जानकी, प्रेमा, नेहा, कमला, मीना प्रसाद, आशा सूप्याल, चंद्रा रावत, नंदी चम्याल, बीना उप्रेती, चंद्रकला बिष्ट,

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.