Latest Posts

डाइट में भूगोल प्रवक्ताओं की पांच दिवसीय भूस्थानिक तकनीकी कार्यशाला शुरू


अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2026-27 के अंतर्गत जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत भूगोल प्रवक्ताओं के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। ‘भूस्थानिक तकनीकी (जीआईएस, जीपीएस एवं सुदूर संवेदन) आधारित अधिगम निर्माण कार्यशाला’ का आयोजन 23 से 27 नवंबर तक किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमलेश सिराड़ी, डॉ. नरेश पंत, डॉ. कामक्षा मिश्रा और महेंद्र सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला समन्वयक रमेश सिंह रावत ने कार्यशाला के उद्देश्य, महत्व और उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान और कक्षा 11वीं व 12वीं के भूगोल विषय के प्रयोगात्मक कार्यों के माध्यम से जीआईएस, जीपीएस एवं सुदूर संवेदन से संबंधित पाठ्यक्रम को सरल और रोचक तरीके से स्थानीय उदाहरणों के साथ समझाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मानचित्र निर्माण आधारित अधिगम पर विशेष जोर दिया जाएगा। कार्यशाला के बाद एक हस्तपुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जो भूगोल विषय के शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी होगी। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के भूगोल विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेश पंत ने सुदूर संवेदन, गूगल अर्थ, क्यूजीआईएस सॉफ्टवेयर और मानचित्र निर्माण के अभ्यास कार्य की जानकारी दी। रमेश सिंह रावत और संदर्भदाता प्रोजेक्ट अटेंडेंट रियांश आर्या ने प्रतिभागियों को जीपीएस तथा मानचित्र निर्माण में जीपीएस तकनीक के उपयोग का अभ्यास कराया। कार्यशाला का संचालन समन्वयक रमेश सिंह रावत ने किया, जबकि अध्यक्षता संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमलेश सिराड़ी ने की।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.