Latest Posts

एमकेपी कॉलेज में छात्राओं को तनावमुक्त रहने और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश


देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जिंदगी कैसी है पहेली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा उन्मूलन समिति की ओर से मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के जीवन के प्रति दृष्टिकोण को समझना और परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की व्यक्तिगत काउंसलिंग की गई और उन्हें मानसिक तनाव से निपटने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता सिंह ने छात्राओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। डॉ. अल्का मोहन शर्मा ने जीवन में सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम सिंह ने किया, जबकि निर्देशन नशा उन्मूलन समिति की संयोजिका डॉ. एल्वी दास ने किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.