Latest Posts

मताधिकार की रक्षा को सड़क पर उतरेगी कांग्रेस


ऋषिकेश। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत 7 अक्टूबर को डोईवाला में कांग्रेस और सहयोगी दलों वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालेंगे। जिसके जरिए सरकार से मतदाता सूची और एसआईआर में पारदर्शिता के अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जाएगी। शनिवार को डोईवाला में रैली की तैयारियों को लेकर नन्नूवाला स्थित एक रेस्टोरेंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व सहयोगी संगठनों के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। उत्तराखंड कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.