Latest Posts

22.81 ग्राम स्मैक के साथ डिलीवरी व्वॉय गिरफ्तार


विकासनगर। सामान पहुंचाने की आड़ में नशे की सप्लाई कर रहे एक डिलीवरी ब्वॉय को सेलाकुई पुलिस ने 22.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को सेलाकुई क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 22.81 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) पुत्र कटार सिंह निवासी कुआंखेड़ा, लक्सर, हरिद्वार, हाल निवासी राजावाला सेलाकुई के रूप में की। आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। डिलीवरी के काम की आड़ में नशे के आदी लोगों तक स्मैक पहुंचाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बरामद स्मैक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदी थी और उसे ऊंचे दामों पर बेचता था। बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी से कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इनके खिलाफ भी आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.