Latest Posts

छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन, सचिव समेत संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कक्ष एवं डिस्पैच कक्षा में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए अमित बिष्ट और रोहित सिंह कुमल्टा ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाष्कर जोशी, सुमित जोशी पुत्र हेमंत कुमार जोशी और सुमित जोशी पुत्र चंद्रशेखर जोशी ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए दीपिका बिष्ट और रश्मि पांडे ने नामांकन कराया। सचिव पद के लिए भास्कर गिरी गोस्वामी ने एकल नामांकन किया और वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। संयुक्त सचिव पद के लिए नेहा आर्या और सीता चम्याल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए निकिता मेहरा ने नामांकन कराया। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए विकास सिंह और हिमाली जोशी ने नामांकन किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दर्शन जोशी और मुकेश लटवाल ने नामांकन कराया। सभी संकाय प्रतिनिधि पदों पर एकल नामांकन हुआ और ये पद निर्विरोध रहे। संकाय प्रतिनिधि कला के लिए विशाल चन्याल, दृश्य कला के लिए वीरेंद्र जोशी, वाणिज्य के लिए भारतेन्दु भाकुनी, विज्ञान के लिए हर्षिता बोहरा और विधि के लिए अंकिता भट्ट ने नामांकन कराया। नामांकन प्रक्रिया में प्रो. अरशद हुसैन और प्रो. एके नवीन संयोजक रहे। नामांकन अधिकारी के रूप में डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. दीपक कुमार टम्टा, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. देवेंद्र चम्याल, डॉ. विमल कांडपाल, प्रो. रुबीना अमान, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित जोशी और डॉ. योगेश मैनाली ने जिम्मेदारी निभाई। परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या और कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या ने नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, कुलानुशासक मंडल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल के सदस्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों ने सहयोग किया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.